15 अक्टूबर को होगा प्रारूप प्रकाशन
चूरू. निर्वाचनविभाग ने अर्हता तिथि एक जनवरी 2015 के परिप्रेक्ष्य में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया है। कलक्टर ने बताया कि इस सिलसिले में मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 15 अक्टूबर को होगा। 10 नवंबर तक दावे आपत्तियां प्राप्त किए जा सकेंगे। मतदाता सूचियों के वार्ड या ग्राम या आवासीय सोसायटी के माध्यम से पठन सत्यापन का कार्य 17 30 अक्टूबर को होगा। अभियान के दौरान 19 अक्टूबर 2 नवंबर को दावे आपत्तियों के प्रार्थना पत्र प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान की तिथियां रहेंगी। दावे आपत्तियों का निस्तारण 20 नवंबर को होगा। इसके बाद 20 दिसंबर तक डेटाबेस अपडेट करना, फोटोग्राफ मर्ज करना, कंट्रोल टेबल्स को अपडेट करना पूरक की तैयारी मुद्रण कार्य किए जाएंगे। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को होगा।