पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 से दो अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अिभयान

25 से दो अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अिभयान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के 15 अगस्त को लाल किले से दिए भाषण की प्रेरणा से जिले में भी 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत सप्ताह मनाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे अभियान की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों आमजन को भी जोड़ें।

कलेक्टर ने कहा कि इस दौरान आमजन की जागरुकता के लिए अधिक से अधिक गतिविधियां करें ताकि लोगों में स्वच्छता के लिए उत्साह बने। सभी सरकारी कार्यालयों के अलावा सार्वजनिक स्थलों, सड़क, रास्तों, पार्क आदि को भी साफ-सुथरा बनाए जाने के लिए एक्शन प्लान बनाकर कार्य करें। दीवारों, खंभों आदि पर लगाए गए अनधिकृत पोस्टर, बोर्ड आदि भी हटवाएं। बैठक में बताया गया कि इस सप्ताह के दौरान सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में बोर्ड एवं होर्डिंग लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। प्रभात फेरियां स्वच्छता रैलियां निकाली जाएंगी। सार्वजनिक शौचालयों, मूत्रालयों की सफाई मरम्मत की जाएगी। नदी तालाबों की सफाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों से मलबा कचरा उठाया जाएगा। राजकीय भवनों के गलियारों से भी रिकॉर्ड आधिक्य फर्नीचर आदि को हटाकर सफाई की जाएगी। स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताया जाएगा। रोड डिवाइडरों के बीच लगे वृक्षों, झाड़ियों पौधों की कटाई-छंटाई की जाकर कचरे प्लास्टिक थैलियों को हटाया जाएगा।