आमीन बने रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ चूरू शाखा के शनिवार को संघ कार्यालय में चुनाव हुए।
चुनाव जयपुर मंडल से मंडल सचिव रमेशकुमार, अजमेर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गौत्तम, जोधपुर मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, बीकानेर मंडल अध्यक्ष अंसार अहमद, सिरसा के शाखा सचिव यशपाल भाद्ववाज की मौजूदगी में शांतिपूर्वक हुए। चुनाव में आमीन खां को अध्यक्ष केके सक्सेना को शाखा सचिव चुना गया। इसके अलावा हमीर सिंह को सहायक अध्यक्ष, शाफी मोहम्मद अवधेश कुमार को संयुक्त सचिव, ओमप्रकाश, इनायत अली, हसमत अली को सहायक सचिव, कंवरसिंह को कोषाध्यक्ष जेपी यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया। चुनाव में मोहनसिंह, शिवराजसिंह मीणा, मैनूदीन, देवेंद्रसिंह यादव, दयाराम गुर्जर, सीएल मीणा, श्रीराम यादव, दरवारासिंह, रणधीरसिंह सुरेंद्र सरहन को मैंबर चुना गया।
चूरू. रेलवे मजदूर संघ के चुनाव के बाद चुने गए पदाधिकारियों का अभिनंदन करते संघ के पदाधिकारी।