चूरू. आरकेसीएलकी ओर से रविवार को जिले के 13 केंद्रों पर आरएससीआईटी परीक्षा होगी। जिला समन्वयक सांवरमल गहनोलिया ने बताया कि परीक्षा में चार हजार 291 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा सभी तहसील मुख्यालयों पर होगी। परीक्षा सुबह 12 से दोपहर एक बजे तक होगी। परीक्षा के लिए उड़नदस्ते गठित किए गए है।