अनियंत्रित बाइक फिसली, एक की मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर रामगढ़शेखावाटी खोटिया के पास बाइक फिसलने से युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि अब्दुल कादर (32) चूरू हाल रतननगर अपने साथी बाबू खां चेजारा निवासी रतननगर के साथ बाइक पर फतेहपुर जा रहा था। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पत्थरों से टकरा गई। इससे युवकों के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे में अब्दुल कादर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, बाबू खां चेजारा को गंभीर स्थिति में 108 एंबुलेंस के बलबीर तथा रमेशकुमार फतेहपुर धानुका अस्पताल ले गए, उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।