न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट
चूरू | रातमें ठंडी हवा बहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में चार डिग्री से अधिक गिरावट हुई। गुरुवार सुबह से मौसम साफ रहा धूप खिली। दोपहर में धूप का असर तेज हो गया लेकिन बादलों की आवाजाही से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।