एनएसएस दिवस मनाया
चूरू|राजकीय उच्चमाध्यमिक स्कूल घांघू की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्रीय एनएसएस दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में डॉ. कुलदीप सिंह पूनिया ने एनएसएस के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर स्वयंसेवक अशोक महला, बाला तंवर, मनीषा बानो, नजराना बानो, उमा वर्मा, अनिता सेवदा ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में रामावतार, अग्नि कुमार, भंवरलाल कस्वा, मानसिंह सामौर आदि उपस्थित थे।
फार्मासिस्टदिवस पर रक्तदान
चूरू|विश्वफार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्ट जाग्रति संस्थान की ओर से गुरुवार को रक्तदान किया गया, जिसमें सुल्तानसिंह, शिवसिंह, रणजीत, िवकास, अरविंद आदि ने रक्तदान कर सेवा की। इस अवसर पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शिवसिंह शेखावत, सुल्तानसिंह, रणजीत, विकास, अरविंद, नरेंद्र, नवीन, मनोज, नेमीचंद सैनी देवकरण आदि उपस्थित थे।