घट स्थापना के साथ गूंजे मां के जयकारे
नारद मोह से शुरू हुई रामलीला
चूरू|जिले मेंगुरुवार को घट स्थापना के साथ ही शक्ति और भक्ति की देवी मां दुर्गा की रिझावन शुरू हो गई।
शहर में 20 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत हुई। मंदिरों घरों में घट स्थापना की गई। गढ़ स्थित गोपालजी के मंदिर में बाबा जगदीश खाकी के सानिध्य में गुरुवार सुबह घट स्थापना की गई। पं. लक्ष्मीकांत व्यास ने पूजा करवाई। यहां पर सुबह शाम को 8.15 बजे विशेष आरती होगी। इसी क्रम में धर्मस्तूप के पास स्थित जीण माता मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। नीमड़ी धोरा स्थित मनसा माता मंदिर में घट स्थापन के साथ दुर्गा पूजा शुरू हुई। ओम कॉलोनी में पहली बार शुरू हुए दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ सभापति गोविंद महनसरिया ने किया। ओम कॉलोनी में नव दुर्गा महोत्सव मंडल की ओर से शुरू हुई दुर्गा पूजा की शुरुआत पूर्व सभापति रमाकान्त औझा संजय दाधीच ने की। वार्ड चार में युवा मंडल की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हुआ। वार्ड पार्षद चंपादेवी ने आरती कर आयोजन की शुरुआत की। वार्ड 34 स्थित राजकाबाड़ा में दुर्गा पूजा महोत्सव में पं. उमेश व्यास ने पूजा करवाई। लीलाधर राजोतिया शंकरलाल राजोतिया ने सप|िक पूजा कर मां अंबे को रिझाया। सब्जीमंडी में मिश्र पार्क में महोत्सव में श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की। कालूराम बांगड़ा, जेठाराम गुसाई एडवोकेट पवन शर्मा ने पूजा की। वार्ड 24 स्थित गांधी कॉलोनी के पार्क में, वार्ड 25 में जीण माता समिति की ओर से, वार्ड 32 में आगुणा मोहल्ला समिति की ओर से, सेवगों की गली, सिटी पोस्टऑफिस के आगे छत्रपति शिवाजी चौक, मोचीवाड़ा में लालू खां ठेकेदार के घर के पास, धुआंधोर शिव भक्त मंडल की ओर से बारह महादेव मंदिर के पास बद्रीप्रसाद शर्मा के नोहरे में, सवाई सागर बगीची स्थित मंदिर में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हुए।
चूरू. नयाबास स्थित शिव कला मंच पर इंद्र दरबार का दृश्य।
चूरू. सेवगों की गली में दुर्गा महोत्सव में शाम की आरती में भाग लेते श्रद्धालु।
चूरू. जीणमातामंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।
चूरू. गढ़स्थित गोपालजी के मंदिर में घट स्थापना की पूजा करते श्रद्धालु।
चूरू. दुर्गापूजा महोत्सव में आरती करते सभापति गोविंद महनसरिया।
चूरू. ओम