पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दंत चिकित्सा शिविर लगा

दंत चिकित्सा शिविर लगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू|सोती चेरिटेबलट्रस्ट रिबियेवाला परिवार के तत्वावधान में रविवार को निशुल्क मासिक दंत चिकित्सा शिविर सोती स्मृति भवन में लगा। ट्रस्ट के जगदीश शर्मा ने बताया कि शिविर में 59 रोगियों का पंजीयन किया गया, जिसमें 10 रोगियों की स्केलिंग, छह रोगियों की फिलिंग, 11 एक्स-रे, 11 रोगियों के खराब दांतों को निकालने सहित सात रोगियों की सामान्य चिकित्सकीय परामर्श दिए गए। शिविर में दंत विशेषज्ञ डॉ. निरंजन अग्रवाल, दंत सहायक मनोहर शर्मा ने रोगियों की जांच की। शिविर में रिबियेवाला परिवार की ओर से जगदीश रिबियेवाला, ट्रस्ट के हुक्मीचंद सोनी, जगदीश शर्मा, सरिता माटोलिया, मनोज शर्मा, कैलाश नवहाल, महेंद्र सैनी ने सहयोग किया।