ग्रामसेवक जिला शाखा की बैठक
चूरू| ग्रामसेवकसंघ जिला शाखा के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को इंद्रमणि पार्क में हुई। जिला मंत्री लुणाराम सैनी ने बताया कि जिलाध्यक्ष शिवनारायण मुंदलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में गत बैठक की कार्यवाही का पठन किया गया, जिसका सभी ने अनुमोदन किया। बाद में ग्रामसेवकों की 12 मांगों को लेकर आंदोलन पर चर्चा की गई दो अक्टूबर को होने वाली ध्यान आकर्षण रैली को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शाखा अध्यक्ष जीवणराम नेहरा, बीरबल धारीवाल, घनश्याम भाटी, ओमप्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ठाकुरमल कताला, क्षेत्रीय मंत्री बीकानेर संभाग हंसराज मीणा, मेहतसिंह सहारण आदि उपस्थित थे।