पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसील में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

तहसील में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकप्रयोजनों के लिए काश्तकारों आमजन की सुविधा को देखते हुए अब जिले में नामांतरण, सहमति के आधार पर बंटवारे और सीमा ज्ञान के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

जिला कलक्टर (भू. अ.) अर्चनासिंह ने इस संबंध में एसडीएम, तहसीलदारों तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के एसीपी को यह व्यवस्था समुचित ढंग से लागू करने के लिए निर्देश दिए हैं। निर्देशों के मुताबिक मित्र कियोस्क द्वारा प्राप्त किए गए ऑनलाइन पत्रों की मॉनीटरिंग के लिए जिला स्तर पर एडीएम को नोडल अधिकारी तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के एसीपी को तकनीकी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसडीएम को उपखंड स्तर पर पर्यवेक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदारों को अपना खाता केंद्र पर इस संबंध में नोटिस चस्पा कराने तथा प्रत्येक बैठक में आवेदनों की समीक्षा करने के साथ ही तीनों प्रकार के मामालों का समुचित समयावधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। एसीपी को सीएससी, मित्र सेवा प्रदाता कियोस्क धारकों से सेवाएं शुरू करवाने तथा सेवाओं के संचालन में रही समस्याओं के निस्तारण के लिए तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान का कहा गया है। मित्र पोर्टल पर डाटा फीडिंग के लिए तहसीलदारों को यूजर आईडी पासवर्ड दिए जाएंगे। इन सेवाओं की जिला राज्य स्तर पर मॉनीटरिंग की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदनों का मासिक प्रपत्र तैयार करने प्रत्येक माह की पांच तारीख तक प्रेषित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।