पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्सेज कर्मचारियों की भर्ती करवाने की मांग

नर्सेज कर्मचारियों की भर्ती करवाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानसंयुक्त संविदा नर्सेज संघर्ष समिति की सोमवार को इंद्रमणि पार्क में हुई बैठक में दो साल से अटकी नर्सेज भर्ती को लेकर चर्चा की गई।

संगठन के जिलाध्यक्ष विजय मीणा के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में पिछले दो साल से बड़ी संख्या में नर्सेज कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया अटकी हुई है। वर्तमान राज्य सरकार ने जल्द ही भर्ती करने का अश्वासन भी दिया था। बैठक में लोकेश भाकर, सुभाष सिहाग, बलजीत पूनिया, आनंद देरासरी, सुरेश, महेंद्र भांबू, आशीष ढाका आदि उपस्थित थे। बैठक के बाद सभी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जल्द ही भर्ती नहीं होने की स्थिति में आंदोलन किया जाएगा।

चूरू. अपनीमांगों को लेकर ज्ञापन देने जाते संविदा नर्सेज कर्मचारी।