पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीडी कार्यालय पर शिक्षकों का प्रदर्शन

डीडी कार्यालय पर शिक्षकों का प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू| डीपीसीमें हुए गलत पदस्थापन के बाद परिवेदनाओं का निस्तारण नहीं करने सोमवार को शिक्षक संघ (शेखावत) के पदाधिकारियों ने डीडी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया तथा कार्यवाहक डीडी सरिता आत्रेय को ज्ञापन दिया।

प्रदेश महामंत्री महावीर सिहाग के नेतृत्व में कार्यालय पर प्रदर्शन करते शिक्षक नेताओं ने बताया कि उनकी परिवेदनाओं का निस्तारण नहीं किया। प्रदर्शन के बाद उपनिदेशक आत्रेय के साथ शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की वार्ता हुई। वार्ता में प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 24 दिसंबर 2014 को डीपीसी में हुए गलत पदस्थापन के संबंध में परिवेदना दी गई थी। डीडी कार्यालय ने संगठन को आश्वस्त किया था कि उनकी परिवदेनाओं को निस्तारित कर दिया गया है, लेकिन उनके आदेश चुनाव आचार संहिता के बाद दिए जाएंगे। शिक्षक नेताओं का कहना है कि उन्हें आदेश अभी तक नहीं मिले है। डीडी ने संगठन के पदाधिकारियों का आश्वस्त किया कि उनकी परिवेदनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विजय पोटलिया मंत्री वेदपाल मलिक ने चेतावनी कि यदि डीडी कार्यालय ने शीघ्र ही संशोधित आदेश नहीं किए गए तो 20 फरवरी को कार्यालय के आगे धरना दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सभाध्यक्ष दुर्गाराम मोगा, प्रदेश संरक्षक भगतसिंह, गुरुदेव गोदारा, प्रदेश संयुक्त मंत्री याकूब खान, रत्तीराम सारण, रणवीर सारण, शंकरलाल मेघवाल सुचेंद्र जोशी आदि शामिल थे।

चूरू. डीडीकार्यालय के आगे प्रदर्शन करते शिक्षक संघ शेखावत के पदाधिकारी।