पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन नहीं मिला, सफाई कर्मचारियों का धरना

वेतन नहीं मिला, सफाई कर्मचारियों का धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरवरीमहीने की आठ तारीख बीत जाने के बाद भी वेतन नहीं मिलने और लंबे समय से ऐसा होने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को नगर परिषद में धरना प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया।

सफाई कर्मचारी संघ की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि उनके पीएफ जीएफ आदि का भी सही रूप से संधारण नहीं हो रहा। परिषद में लिपिक की कमी के कारण समय पर बिल नहीं बनने से वेतन भी नहीं मिल पाता। महीने की 10 तारीख निकल जाने के बाद उनको तनख्वाह मिलती है, जिससे उनको परेशानी होती है। संगठन के अध्यक्ष रामप्रसाद उपाध्यक्ष संपत पंवार ने कहा कि परिषद प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों की वाजिब समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो सफाई कार्य बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

चूरू. नगरपरिषद के धरना प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संगठन के पदाधिकारियों की समझाइश करते आयुक्त

चूरू. तनख्वाहकी मांग को लेकर सोमवार को धरने पर बैठी नगर परिषद की सफाई कर्मचारी।