- Hindi News
- चूरू में एक और व्यक्ति के स्वाइन फ्लू की पुष्टि
चूरू में एक और व्यक्ति के स्वाइन फ्लू की पुष्टि
शहरमें एक और व्यक्ति स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया है। सर्किट हाउस के पीछे रहने वाले एक व्यक्ति के सेंपल जांच की मंगलवार को आई रिपोर्ट में स्वाईन फ्लू की पुष्टि हुई।
टीम प्रभारी डॉ. अभिनव सरीन ने बताया कि उक्त व्यक्ति छह फरवरी को राजकीय डीबी अस्पताल में भर्ती हुआ था। सात फरवरी को उसका सेंपल लेकर जयपुर भेजा गया। आठ फरवरी को स्वस्थ्य होने पर उसे छुट्टी दे दी गई। मंगलवार को आई रिपोर्ट में वह स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया। टीम ने सर्किट हाउस के पीछे के क्षेत्र में 43 घरों का सर्वे किया गया। घर के तीन सदस्यों के सेंपल लगाने के साथ ही उनको दवा पिलाई गई। उन्होंने बताया कि राजकीय डीबी अस्पताल में भी मंगलवार को चार जनों के सेंपल लेकर जयपुर भेजे गए हैं। उल्लेखनीय होगा स्वाइन फ्लू पीड़ीत महिला जयपुर में दम तोड़ दिया था
राजकीय डीबी अस्पताल में भी चार जनों के सेंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भेजा