ठगी के आरोपियों को पकड़ा
शहरमें एक साल पहले व्यापारी के साथ दो लाख रुपए की ठगी की वारदात का खुलासा हो गया है। कोतवाली पुलिस ईरानी गैंग के नौ सदस्यों को राजसमंद से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके चूरू लाई है।
कोतवाल अनिल विश्नोई ने बताया कि 18 जनवरी, 14 को सफेद घंटाघर के पास दो जनों ने दिनदहाड़े व्यापारी से दो लाख रुपए ठग लिए थे। गणेश उर्फ कालू पुत्र देवीदत्त सिरोठिया 18 जनवरी को रुपए भरा बैग लेकर जा रहा था। सफेद घंटाघर के पास दो जनों ने उसे रोक लिया। इन्होंने स्वयं को अधिकारी बताते हुए बैग ले लिया। बैग की जांच के बहाने युवकों ने दो लाख रुपए निकाल लिए।
जांच में जुटी पुलिस को वारदात में ईरानी गैंग का हाथ होने का पता चला। कुछ दिन पहले राजसमंद के राजनगर थाना पुलिस ने ईरानी गैंग के नौ जनों को गिरफ्तार किया था। वहां इन्होंने चूरू में भी ठगी की वारदात करना स्वीकार किया।
राजनगर थाने से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर अमजद अली, कुर्बानअली पुत्र मनवर अली उर्फ परवेजअली, रिजवान अली पुत्र इनायत अली, नबाबअली उर्फ पापा पुत्र मंजूर खां, नासीर पुत्र बरजू शेख, यूसूफ पुत्र नदीफ कादरी, जफार अली पुत्र जफरअली, इमरान अली पुत्र मुनवल और ईशा पुत्र नबी उर्फ नोशर अली को गिरफ्तार करके लाई। ये सभी जलगांव (महाराष्ट्र) के रहने वाले बताए गए। मंगलवार को आरोपियों को बापर्दा कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें शिनाख्त परेड के लिए जेल भेजने के आदेश दिए गए।
चूरू. कोतवालीपुलिस की गिरफ्त में शातिर ठग गिरोह ईरानी गैंग के सदस्य।