रात का तापमान गिरा, दिन का बढ़ा
चूरू | जिलेमें रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट से सर्दी बढ़ गई। दूसरी ओर दिन के तापमान में डेढ डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दिन में धूप की तेजी ने सर्दी से राहत दिलाई। दिनभर मौसम साफ रहा। शाम होने के साथ ही सर्द हवा चल गई। दिन में गर्मी और रात को सर्दी के कारण मौसमी बीमारियां बढ़ रही हैं। अधिकतर घरों में खांसी, जुकाम बुखार के मरीज हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री था और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री।