- Hindi News
- व्याख्याता भर्ती परीक्षा पैटर्न में बदलाव की मांग
व्याख्याता भर्ती परीक्षा पैटर्न में बदलाव की मांग
अंजुमनतरक्की उर्दू (हिंद) ने मंगलवार को कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कॉलेज व्याख्याता भर्ती परीक्षा में पैटर्न बदलने की मांग की।
ज्ञापन के अनुसार राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कॉलेज व्याख्याता भर्ती की सूचना जारी की है, जिसमें चयन का आधार साक्षात्कार रखा गया है। दूसरी ओर हाईकोर्ट की गाइडलाइन में साक्षात्कार का भार साढ़े बारह प्रतिशत से अधिक नहीं रखे जाने के निर्देश हैं। साक्षात्कार के जरिए चयन होने से निष्पक्षता नहीं रहेगी। ज्ञापन देने वालों में संगठन के सचिव शमशाद अली चेजारा, सदर अब्दुल सत्तार अंसारी, बुनियाद खां, इकबाल गौरी, पवन सैनी, सद्दाम हुसैन, मुजस्सिम भाटी, अहमद रजा, अब्दुल मनान आदि शामिल थे।