पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाटक की समस्या के समाधान की मांग

फाटक की समस्या के समाधान की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | अग्रसेननगर के लोगों ने चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन देकर अग्रसेन नगर के फाटक बंद रहने की समस्या के समाधान की मांग की। ज्ञापन में लिखा गया कि अग्रसेन नगर के साथ साथ आसपास की कॉलोनी गांवों के लोगों के आने का यह मुख्य रास्ता है। दिन प्रतिदिन बढ़ती गाड़ियों की संख्या को देखते हुए यह रेलवे फाटक अक्सर बंद ही रहेगा। अभी भी लंबे समय तक फाटक बंद रहने के कारण कॉलोनी के लोगों को परेशानी हो रही है। विशेषकर किसी रोगी को अस्पताल ले जाने में। ज्ञापन के जरिए इस समस्या के समाधान की मांग की गई। ज्ञापन पर साइद हुसैन, नदीम, राजू सोनी, िसकंदर, जुबेर, बबलू, राकेश चौधरी, आरिफ खां आदि के हस्ताक्षर है।