पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज और कल स्कूलों में रहेंगे अधिकारी

आज और कल स्कूलों में रहेंगे अधिकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षासंबलन अभियान के दूसरे चरण में बुधवार गुरुवार को सरकारी स्कूलों में अधिकारी बच्चों का शिक्षा स्तर जांचेंगे। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार कलेक्टर अर्चनासिंह की अध्यक्षता में जिले की 212 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों का चयन किया है। इनमे 106 अधिकारी पहुंचेंगे। अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों सहित शिक्षा अधिकारी अवलोकन करेंगे।

सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीसी गोविंदसिंह राठौड़ ने बताया राज्य भर में चलाए जा रहे रीडिंग कैंपेन अभियान सी.सी.ई कार्यक्रम के अनुरूप शिक्षा-शिक्षण मूल्यांकन हुआ है या नहीं सहित अब तक कितने प्रतिशत उपलब्धता रही इसकी जांच की जाएगी। स्कूलों में रही खामियों को अवलोकनकर्ता अधिकारी संबलन के माध्यम से दूर करने का प्रयास करेंगे। अवलोकनकर्ता अधिकारी एसएमसी की बैठक में स्कूल व्यवस्था का आंकलन करेंगे।

गुणवत्ता प्रभारी मुकुल भाटी ने बताया कि अभियान में अधिकारी छात्रों का शैक्षणिक स्तर, अध्यापक की शिक्षण प्रक्रिया, स्कूल की भौतिक व्यवस्थाएं, गृह कार्य की उपयुक्तता, पूर्व में हुए अवलोकन आदि के बारे में एक अवलोकन प्रपत्र के जरिए जानेंगे। प्रपत्र की ऑनलाइन फीडिंग भी की जाएगी। प्रार्थना सभा से लेकर पूरे दिन की गतिविधियों पर अधिकारी की नजर रहेगी। कस्तूरबा गांधी स्कूलों की हॉस्टल व्यवस्था का भी जायजा लिया जाएगा। अगर कोई अधिकारी किन्हीं कारणों के चलते 11 12 फरवरी को अवलोकन नहीं कर सकेगा। वह 13 फरवरी को भी अवलोकन कर सकेंगे।