पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृमि निरोधी दवा पिलाई

कृमि निरोधी दवा पिलाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयकृमि नियंत्रण दिवस की शुरुआत गांव घंटेल के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को कलेक्टर ने बच्चों को प्रतिकात्मक रूप से दवा खिलाकर किया।

शुभारंभ समारोह में कलेक्टर अर्चनासिंह ने गंदगी को सभी बीमारियों की जड़ बताते हुए प्रत्येक घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए ग्रामीण जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों को अहम भूमिका निभानी होगी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सूनील जांदू ने बताया कि 10 से 13 फरवरी तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और 10 फरवरी 13 फरवरी, 2015 सरकारी स्कूलों में बच्चों को कृमिनाशक दवा पिलाई जाएगी। 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी टेबलेट या आधा ऑरल ससपेंसन दिया जाएगा और 2 वर्ष से अधिक आयुु के बच्चों को पूरी गोली या पूरा ऑरल ससपेंसन दिया जाएगा। विशिष्ठ अतिथि एसीएमएचओ (परिवार कल्याण) डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता इस काम को गंभीरता से लेते हुए सभी बच्चों को दवा खिलाए। बीसीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि बच्चों के पेट में कृमि संक्रमण होने से शरीर और दिमाग का पूरा विकास नही हो पाता है। कुपोषण और खून की कमी होने के कारण हमेशा थकावट रहती है। घंटेल के सरपंच पवन कुमार ने कहा कि गांव के नौजवान प्रत्येक घर में इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रति जागरूक करें। ग्राम पंचायत के सभी बच्चों को कृमि नाशक दवा पीने से किसी को वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य छगनदास स्वामी ने की। समारोह में स्कूल की प्रधानाचार्य बबीता सैनी ने सभी छात्र-छात्राओं को दवा दी। अनुपस्थित छात्र-छात्राओं को 13 जनवरी 2015 को दवा पीने का आह्वान किया। ब्लॉक आशा फैसलीटेटर गजेंद्र चौहान ने आभार व्यक्त किया। संचालन बजरंग हर्षवाल नें किया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ शेखावत के भंवरलाल गुजर्र, अध्यापक किशोरसिंह राठौड़, जुगल किशोर, सुशीला शर्मा, संजू, चिकित्सा विभाग से हंसराज रसगनीया, ओमप्रकाश प्रजापत, डॉ. कमल वशिष्ठ, डॉ. कादिर, सीमा, नीतु गुजर्र, कौशल्या, मनोहरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इसी तरह नाकरासर के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक प्रतापसिंह नाथावत के नेतृत्व में उपस्थित करीब 170 छात्राओं को दवा खिलाई गई। संदर्भ व्यक्ति रणवीर मूनड़िया, शिक्षक गिरधारीलाल गढ़वाल, संपत शर्मा, राजेश मीणा, संजीव मीणा आदि ने सहयोग किया।

चूरू. घंटेल के राउमावि में हुए समारोह में बच्चों को दवा खिलाती कलेक्टर अर्चनासिंह।

चूरू. डी-वार्मिंगडे अिभयान की शुरुआत पर मंगलवार को हुए कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी ग्रामीण।