- Hindi News
- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में राजलदेसर की अनुराधा प्रथम
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में राजलदेसर की अनुराधा प्रथम
गायत्रीपरिवार शांतिकुंज, हरिद्वार की तरफ से हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की घोषित राज्य मैरिट में राजलदेसर की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
चूरू गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक उम्मेदसिंह राठौड़ ने बताया कि राज्य मैरिट में श्रीराम उच्च माध्यमिक स्कूल, राजलदेसर (रतनगढ़) की 10वीं की छात्रा अनुराधा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह राजकीय माध्यमिक स्कूल, ढाढरिया बणीरोतान (चूरू) की छात्रा पूनम शर्मा ने राज्य मैरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उक्त दोनों छात्राओं को 14 फरवरी को गायत्री शक्तिपीठ, ब्रह्मपुरी (जयपुर) में होने वाले समारोह में शिक्षा मंत्री पुरस्कृत करेंगे। उक्त समारोह में महिला विद्यापीठ मीरा निकेतन कन्या उमावि, सरदारशहर के प्रधानाचार्य प्रमोदकुमार पांडिया, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, ददरेवा (राजगढ़) के व्याख्याता डॉ. राजपाल स्वामी, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल, नाकरासर (चूरू) के प्रधानाध्यापक प्रतापसिंह नाथावत नागरमल बाजोरिया, रतनगढ़ के अध्यापक अशोक शर्मा को पं. श्रीराम आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान दिया जाएगा।