महीने बाद भी नहीं लगा विवाहिता का सुराग
वार्डतीन से 12 अगस्त को लापता हुई विवाहिता का कोतवाली पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई। मामले को लेकर पालास, फतेहपुर (सीकर) से आए महिला के ननिहाल पक्ष के लोगों ने मंगलवार को एसपी को ज्ञापन देकर उसकी बरामद करवाने की मांग की।
ज्ञापन के अनुसार वार्ड तीन, चूरू की विवाहिता 12 अगस्त को चूरू से ही लापता हुई थी। इस बात को लेकर विवाहिता के चाचा ने कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई। रिपोर्ट में विवाहिता के पति अमित मेघवाल निवासी शेखीसर चूरू निवासी उसकी भाभी पर उसे छिपा कर रखने या लापता करने की शंका जताई गई थी। इतने दिन बीत जाने के बाद भी उसे बरामद नहीं किया जा सका है। ज्ञापन के जरिए महिला के पति और भाभी से पूछताछ कर उसे बरामद करवाने की मांग की गई।