धूप ने बढ़ाई गर्मी
चूरू | इलाकेमें मंगलवार को तेज धूप रही। धूप के चलते गर्मी का असर रहा। रात के पारे में भी करीब तीन डिग्री फिर बढ़ोतरी हो गई है। दिन का पारा भी 36 डिग्री पार हो चुका है। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही रही। शाम को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार का अधिकतम तापमान 36.3 न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।