जेईएन को मिले पदोन्नति
बिजलीइंजीनियर एसोशिएशन ऑफ जोधपुर डिस्कॉम (बेजोड़) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर जेईएन को पदोन्नति की मांग की गई है।
ज्ञापन में लिखा गया कि विद्युत निगमों की समन्वय समिति की ओर से 20-30 वर्षों से कार्यरत डिग्री डिप्लोमाधारी जेईएन के अनुभवों का सरासर अपमान उपेक्षा की गई है।
एक ओर जहां जेईएन अपने सेवाकाल में बिना एक भी पदोन्नति लिए सेवानिवृत हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर 20 साल से एकत्रित किए गए एईएन के पदों को सीधी भर्ती से भरने का समिति ने निर्णय लिया है।
एईएन के पद पर सीधी भर्ती नहीं होने के कारण जेईएन पद पर नियुक्त योग्य अभियंताओं को वंचित किए जाने के कारण अब इन्हें पदोन्नति का अवसर देना पक्षधर है। जिलाध्यक्ष विश्वभंर पुरोहित जिला सचिव शक्तिसिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन पर सहायक अभियंता आरके भांभरी, आरके मीना, मुकेश स्वामी, ऋषिकेष मीणा, जेईएन में मोहित भारती, हेमंत, डूंगरसिंह राठौड़ सहित सभी जेईएन एईएन मौजूद थे।
चूरू. कलेक्टरको ज्ञापन देने जाते बिजली निगम के कर्मचारी।