पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट परिसर में दिखी रौनक

कोर्ट परिसर में दिखी रौनक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. चूरूकोर्ट परिसर में लंबे समय से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद वकीलों के काम पर लौटने से मंगलवार को रौनक दिखाई दी। कोर्ट में हाजिर हो की गूंज रही, तो अर्जीनिवेशों के यहां टाइप की खट-खट और स्टांप आदि की खरीद के लिए लोगों की भीड़ रही। न्यायिक कार्य शुरू हो जाने से फरियादियों की संख्या अधिक रही, वहीं वकील भी अपने अपने कामों में व्यस्त रहे।