पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे मजदूर संघ के चुनाव रद््द

रेलवे मजदूर संघ के चुनाव रद््द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. उत्तरपश्चिम रेलवे मजदूर संघ के चुनाव को रद्द कर दिया गया है। संघ के महामंत्री विनोद मेहता ने यूपीआरएमएस की बीकानेर मंडल की चूरू बीकानेर मैन शाखाओं के चुनाव प्रक्रिया के संबंध में मंडल अध्यक्ष मंडी मंत्री को आदेश जारी किया है। चूरू शाखा सचिव देवीलाल सांखला ने बताया कि आदेश पत्र में लिखा गया कि तीनों शाखाओं के पदाधिकारी सदस्यों से इन चुनाव संबंधित कई लिखित अन्य शिकायतें आई है। बीकानेर मंडल की तीनों शाखाओं की चुनाव प्रक्रिया संघ संविधान में निहित नियमों के विपरित अपनाई जा रही है। यदि चुनाव प्रक्रिया हो रही है तो उसे तुरंत प्रभाव से रोका जाए।