पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोहिया कॉलेज में आग लाखों का नुकसान

लोहिया कॉलेज में आग लाखों का नुकसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | सरकारीलोहिया कॉलेज में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लगने से में लाखों रुपए का नुकसान हुआ। कंप्यूटर सहित कई उपकरण जल गए। दमकल ने आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

चौकीदार उम्मेदसिंह ने कर्मचारी सीताराम रक्षक को सुबह करीब 6.15 बजे आग लगने की सूचना दी। तब कॉलेज प्राचार्य, दमकल पुलिस को भी बताया गया। प्राचार्य डॉ. एमडी गोरा ने बताया कि संस्थापन शाखा में आग से केबिन, कंप्यूटर, यूपीएस, बैटरी, प्रिंटर, फोटो स्टेट मशीन, फैक्स मशीन, रिम अन्य कागजात राख हो गए। कंप्यूटर में फीड डाटा नष्ट हो चुके हैं। प्राचार्य ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। नुकसान का आंकलन करने के लिए विभागीय कमेटी बनाई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वायर खुले होने कारण शॉर्ट सर्किट हुआ। दोपहर तक संस्थापन शाखा के अलावा कॉलेज में बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई। छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सिहाग, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश राड़, हेमंत सिहाग, चंदन शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

काफी बच गया रिकॉर्ड

कमरेमें रखी आलमारियों में कॉलेज का बरसों पुराना रिकॉर्ड है। लोहे की होने के कारण ये आलमारियां जली नहीं लेकिन काली पड़ गईं। इनमें कर्मचारियों की सर्विस बुक अन्य रिकॉर्ड सही सलामत है।

लाइब्रेरीसहित कई जगह खुले पड़े हैं तार

लोहियाकॉलेज की बिजली व्यवस्था बदहाल है। बिल्डिंग बनने के बाद एक बार भी नई बिजली फिटिंग नहीं हुई। कई जगह वायर खुले पड़े हैं। शुक्रवार से पहले भी कई बार नंगे-लटकते तारों के कारण छुट-पुट घटनाएं हो चुकी हैं। करीब छह-सात हजार स्टूडेंट्स की संख्या वाले कॉलेज में एक बार भी बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं करवाया। लाइब्रेरी में हजारों किताबें हैं वहां भी फिटिंग ठीक नहीं है। आग फैलने पर बड़ा नुकसान हो सकता था। प्राचार्य गोरा ने बताया कि पूरे कॉलेज बिल्डिंग में बिजली फिटिंग सुधरवाने को लेकर निदेशालय यूजीसी को लिखा हुआ है।

चूरू. संस्थापनशाखा के केबिन में लगी आग से जले उपकरण।