- Hindi News
- हेरिटेज वॉक से दुनिया के पर्यटन नक्शे पर उभरेगा चूरू
हेरिटेज वॉक से दुनिया के पर्यटन नक्शे पर उभरेगा चूरू
चूरू | दुनियाके पर्यटन मानचित्र पर चूरू को उभारने के लिए विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर में हेरिटेज वॉक होगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक हो रही इस वॉक में देशी-विदेशी सैलानी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी, स्काउट-गाइड आम नागरिक शामिल होंगे। वॉक का शुभारंभ सुबह आठ बजे गर्ल्स कॉलेज से होगा। पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक अजय शर्मा ने बताया कि हेरिटेज वॉक में शहर के 23 स्थानों को शामिल किया गया है। वॉक कॉलेज से शुरू होकर भूरामल कोठारी डबल हवेली, सूरजमल बाठिका की हवेली, राजकुमार वैद हवेली, बालाजी मंदिर, अठखंभा छतरी, छगन मल पारख हवेली, किला, मालजी का कमरा, सुराणा डबल हवेली, नगरश्री, सागरमल बैद हवेली, गंगामाई मंदिर, जैन मंदिर होते हुए मालजी कोठारी की हवेली में जाकर संपन्न होगी। निवाई के महेंद्र शर्मा का कच्छी घोड़ी नर्तन, अलगोजा वादन आकर्षण का केंद्र रहेगा।