हर चौक में दुर्गा पूजा की धूम
बाहरमहादेव मंदिर के पास पं. बद्रीप्रसाद शर्मा के नोहरे में धुंवा-धोरा शिव भक्त मंडल के तत्वावधान में दुर्गा पूजा की आरती में सुबह शाम को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर दो बजे से पं. नरोतम नागवाण रामकथा के का वाचन कर रहे है। गुरुवार शाम को यजमान रामरतन बजाज सत्पनीक पूजा-अर्चना की। इस दौरान धड़सीराम स्वामी, ओमप्रकाश चंदेल, कैलाशचंद्र नवहाल, मैनाराम शर्मा, नारायण सैन, पवन चंदेल, बजरंग सैनी, निखील बजाज, विष्णु सैन, सुरेंद्र शर्मा, कन्हैयालाल सैनी, राजेश शर्मा नरेंद्र सैनी आदि उपस्थिति थे। खेमका शक्ति मंदिर के पास स्थित गोगामेड़ी में जीणमाता सेवा संघ गांधी नगर में गांधी नगर विकास समिति की नव दुर्गा पूजा महोत्सव में हुई आरती में महिलाओं सहित युवतियों की भीड़ जुटी।
रतननगर|बालिकास्कूलके पास गुरुवार को पं. ललित शर्मा के सानिध्य में सीताराम सैनी ने सप|ीक घटस्थापना कर दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया। समिति के गौरव शर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को महिलाओं ने हरिनाम कीर्तन किया शाम को दीप पूजन हुआ। शर्मा ने बताया कि महोत्सव के तहत रात में विभिन्न कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दिया जाएगा।
रामलीलाका मंचन शुरू
चूरू|वार्ड42 स्थित बाडिय़ा बास में बाल कला मंच की ओर से गुरुवार रात को रामलीला का मंचन किया गया गया। हनुमान प्रसाद माटोलिया तुलसीराम ढढ ने पूजा कर रामलीला का शुभारंभ किया। नवीन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दूसरे दिन राम जन्म, श्रवण के अंधे माता-पिता को पानी पिलाते दशरथ आदि सहित अन्य दर्शयों का मंचन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष परमानंद माटोलिया, उपाध्यक्ष परमानंद जोशी भी उपस्थिति थे। वार्ड 25 में खेमका शक्ति मंदिर के पास स्थिति गोगामेड़ी में भोलेनाथ कला मंच की ओर से गुरुवार को रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कैरियर टीटी कॉलेज के निदेशक अमीलाल धेतरवाल ने कहा कि वर्तमान के टीवी इंटरनेट के युग में रामलीला का मंचन करना शुभ संकेत है। विशिष्ट अतिथि स्वामी केशवानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रवीण कुल्हरी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। इससे पूर्व मंच के हनुमानमल सैनी, हरीश शर्मा, प्रमोद कुमार, गोविंद प्रसाद राहड़, बहादुरमल, राधेश्याम पापटान, रिछपाल, चंप