पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रकों के लिए दें स्थान

ट्रकों के लिए दें स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू|ट्रक ड्राईवरोंमालिकों ने शुक्रवार को रैली निकाली तथा कलेक्टर को ज्ञापन देकर बिल्डिग मेटेरियल का सामान ढोने वाले ट्रकों के खड़े होने के लिए स्थान आबंटित करने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बिल्डिग मेटेरियल का सामान ढोने वाले ट्रकों के खड़े होने के लिए निर्धारित स्थान नहीं होने के कारण ट्रकों को यहां-वहां खड़ा करना पड़ता है। इससे आमजन को परेशानी होती है। रोडवेज बस स्टैंड के पास पुराना निजी बस स्टैंड बना हुआ है, जो अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इसके आसपास काफी स्थान खाली पड़ा है। इस स्थान को ट्रकों के लिए आबंटित किया जा सकता है। इसके अलावा दूसरा स्थान रामसरा जोहड़ा है, जहां पर आसानी से ट्रक खड़े हो सकते है। तीसरा स्थान है कृषि उपज मंडी के पीछे की खाली भूमि है। ज्ञापन में तीनों स्थानों में से एक स्थान ट्रकों के लिए आबंटित करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में शेखर सैनी, जयवीर, धर्मसिंह, मकसूद, सम्पतसिंह, गजानंद, रेवंतसिंह, रामनरेश, प्रतापसिंह, भंवरसिंह, मोहरसिंह, सागरमल, लक्ष्मीनारायण, महेश कुमार, भंवर गुर्जर, कृष्ण कुमार, विमल कुमार, भानीसिंह, गिरधारी, गोविंद, नेमचंद आदि शामिल थे।

चूरू. कलेक्टर को ज्ञापन देने जाते ट्रक चालक।