19 सरकारी महकमों का निरीक्षण
निरीक्षणदल की ओर से किए गए 19 कार्यालयों के निरीक्षण में अनेक कर्मचारी गैर हाजिर थे। जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी रामकरण रूयल ने सूरतपुरा के उप स्वास्थ्य केंद्र की एमएनएम सुमित्रा, मौलीसर सबसेंटर की एएनएम सुमन, परसनेउ आईसी केंद्र के ग्रामसेवक आशुसिंह, परसनेउ में पशुधन सहायक रतन लाल गैरहाजिर मिले। परसनेउ में पशु उप केंद्र भी बंद मिला। बीदासर के राउप्रावि नंबर एक के अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर मे हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय से नदारद थे। निरीक्षण दल मेंं रूयल के अलावा लेखाधिकारी विनोद गुप्ता भी शामिल थे।