पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कामख्या एक्सप्रेस का स्वागत

कामख्या एक्सप्रेस का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू|चूरू जंक्शनपर रविवार रात को कामख्या-गुवाहटी भगत की कोठी एक्सप्रेस का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। लोको पायलेट जेपी यादव, सहायक विजय कुमार पायलेट रामेश्वरलाल, सहायक पायलेट प्रदीप कुमार का कांग्रेस नेता रियाजत खान के नेतृत्व में स्वागत किया। खान ने कहा कि इस ट्रेन से मारवाड़ शेखावाटी अंचल से व्यक्ति जो रोजगार के लिए आसाम गुवाहाटी प्रवास करते है, उनको इसका काफी लाभ मिलेगा। जिला कांग्रेस अग्रीम संगठन प्रभारी जमील चौहान ने कहा कि इस ट्रेन की लम्बे समय से मांग थी जो पूर्व यूपीए सरकार के बजट में इसकी घोषणा हो गई थी। कार्यक्रम में कॉपरेटिव सोसायटी चेयरमैन चिमनाराम कालेर, प्रदेश सेवादल सचिव रतनलाल जांगिड़, दलिप सिंधी, युवा नेता विकास मील, इकबाल खां रूकनखानी, आबीद खां मोयल, अरविंद बाघ, शंकरलाल जांगिड़, हेमंत सिहाग, इदरीश खां मलवाण, आरिफ खा, जावेद तंवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।