- Hindi News
- पिस्तौल समेत दबोचा गया युवक 12 तक रिमांड पर
पिस्तौल समेत दबोचा गया युवक 12 तक रिमांड पर
रतनगढ़ |पिस्तौलसहित गिरफ्तार युवक को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 12 दिसंबर तक पुन: रिमांड पर भेज दिया है। इससे पूर्व गिरफ्तार युवक को छह दिसंबर को न्यायालय में पेश किया था और उस समय विकास उर्फ विक्की (19) पुत्र जयवीर जाट निवासी निंदाना पुलिस थाना महंम जिला रोहतक हरियाणा को नौ दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। प्रकरण के अनुसार पांच दिसंबर को नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर की कार से पिस्तौल सहित उक्त युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था तथा कार में सवार चार आरोपी फरार होने में सफल हो गए। सरदारशहर बाइपास पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी कृष्णमोहन ने चूरू से रतनगढ़ की ओर रही हरियाणा नंबर की बोलेरो कार को रूकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार युवक तेजी से कार को बाजार की ओर भगाकर ले गए। ट्रैफिक पुलिस ने घंटाघर स्थित दूसरे पुलिसकर्मी को इसकी सूचना दे दी, जिस पर घंटाघर के पास तैनात भगवानसिंह एवं हनुमानप्रसाद शर्मा ने कार को रोक लिया। पूछताछ करने पर कार में सवार विकास ने पिस्तोल निकालने का प्रयास किया, तो भगवानसिंह ने उसे दबोच लिया।पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।