पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद ने की यूरिया दिलवाने की मांग

सांसद ने की यूरिया दिलवाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. संसदमें मंगलवार को राजस्थान के सभी सांसदों ने रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार से मिलकर राज्य में हो रही यूरिया की कमी से अवगत करवाया। सांसद राहुल कस्वा ने चूरू की स्थिति से अवगत करवाते हुए मंत्री को बताया की चूरू में नवंबर महीने में 9100 मीट्रिक टन यूरिया की जरुरत थी, जिसमे से सिर्फ 1950 मीट्रिक टन यूरिया ही क्षेत्र को उपलब्ध हो सकी हैं। सिर्फ नवंबर महीने में 7150 मीट्रिक टन यूरिया की कमी रही हैं। अगर यह इसी प्रकार रहा तो किसान को पूरी फसल नहीं मिल सकेगी।