आलाेचना शोध पत्रिका का विमोचन 13 को
चूरू|राजस्थानी साहित्यमें शोध एवं आलोचना की प्रवृत्ति को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयास संस्थान की ओर से शुरू की जा रही वार्षिक ‘आलोचना शोध पत्रिका’ का लोकार्पण शनिवार 13 दिसंबर को सूचना केंद्र में होगा। प्रयास संस्थान के अध्यक्ष दुलाराम सहारण सचिव कमल शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे शुरू होने वाले समारोह में राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष, साहित्यकार शोधवेत्ता डॉ. देव कोठारी मुख्य अतिथि होंगे। बीकानेर के साहित्यकार-आलोचक डॉ. भवानीशंकर व्यास विनोद की अध्यक्षता में होने वाले समारोह में कमला गोइन्का फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी साहित्यकार श्याम गोइन्का, कपड़वंज-गुजरात के लेखक-आलोचक डॉ कुंदन माली, जयनारायण व्यास विवि जोधपुर के राजस्थानी विभाग के अध्यक्ष डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित चूरू पंचायत समिति के विकास अधिकारी महेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि रहेंगे। आलोचना शोध पत्रिका का संपादन डॉ. कृष्णा जाखड़ करेंगी।