पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बर्छी और लोहे के सरिए से मारपीट

बर्छी और लोहे के सरिए से मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतनगढ़रोड से करीब चार किमी दूर श्यामपुरा की रोही के पास मंगलवार देर शाम को एक जने के साथ बर्छी और लोहे के सरियों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शीशपाल (47) पुत्र पेमाराम जाट निवासी श्यामपुरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह चूरू रोडवेज स्टैंड के पास अंडे की दुकान लगाता है। मंगलवार शाम को वह दुकान बंद कर ऑटो में गांव के कुछ लोगों के साथ गांव जा रहा था। रास्ते में पिछे से एक कैंपर गाडी आई। गाडी में नौ जने थे। उन्होंने ऑटो के आगे कैंपर लगाकर उसे ऑटो से उतरवाया और मारपीट शुरू कर दी। बर्छी और सरियों से मारपीट कर हाथ, पैर और अन्य जगह घायल कर दिया।

मारपीट करने वालो में जीतूसिंह राजपूत निवासी जोड़ी, विक्रमसिंह राजपूत घंटेल, रामस्वरूप जाट निवासी बणी का बास, हिदायत खानी के दो लड़के सहित दो जालेऊ गांव के दो अन्य शामिल थे। सात दिसंबर को एक बारात आई थी। किसी बात को लेकर हुए विवाद के चलते रंजिश चल रही थी। घायल अवस्था में 108 ने शीशपाल को डीबी अस्पताल पहंुचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका ईलाज किया।

चूरू. मारपीट में घायल से बयान लेती पुलिस।