- Hindi News
- वाॅलीबॉल में उदयपुर खो खो में बीकानेर जीता
वाॅलीबॉल में उदयपुर खो-खो में बीकानेर जीता
कस्तूरबागांधी स्कूल के खेल मैदान में मंगलवार को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खो-खो वाॅलीबॉल के फाइनल मुकाबले हुए।
आयोजन मंडल के समन्वयक नौरंगसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को खो-खो का फाइनल मैच बीकानेर और अजमेर के बीच खेला गया, जिसमें बीकानेर विजेता रही। वाॅलीबॉल के फाइनल में उदयपुर विजेता रही। उसने भरतपुर को हरा दिया। बुधवार को समापन समारोह पर कबड्डी बैंडमिंटन के फाइनल होंगे। अन्य प्रतियोगिताओं तश्तरी फेंक में अजमेर की संतु बुगालिया प्रथम, कोटा की मंजू मेघवाल द्वितीय और उदयपुर की भंवरी मीणा तृतीय रही गोला फेंक में अजमेर की संतु बुगालिया प्रथम लिछमा द्वितीय कोटा की अनिता तृतीय रही
प्रतियोगिता समापन एवं पारितोषिक वितरण आज
सरदारशहर. तृतीयराज्यस्तरीय कस्तूरबा गांधी खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो खेलते खिलाड़ी।