लापरवाही पर पंप चालक को हटाया
चूरू| नगरपरिषदके सभापति विजय शर्मा ने मंगलवार को जोहरी सागर गेनाणी का निरीक्षण किया। आरयूआईडीपी के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर काम में गति देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभापति ने गंदे पानी निकासी के लिए पंप चालक को अनियमितता और लापरवाही बरतने पर हटाया गया। सफाई ठेकेदार को तुरंत प्रभाव से सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान गंदे पानी की निकासी के लिए बन रही होद का जायजा लिया। दादाबाड़ी के सामने गंदे पानी की निकासी के लिए भी निर्देश दिए। मौके पर उपसभापति अनवर थीम, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. वासुदेव चावला, भाजपा नेता डूंगरमल सैनी, पार्षद अतरसिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।