- Hindi News
- इंस्पायर अवार्ड में 587 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन
इंस्पायर अवार्ड में 587 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन
चूरू | सरकारीऔर निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलने वाले इंस्पायर अवार्ड के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में अब तक 587 स्कूलों के रजिस्टेशन हुए है। जिले में करीब 1803 स्कूले है। ऐसे में अभी भी 1216 स्कूलों के रजिस्ट्रेशन बाकी है। रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है।
इंस्पायर अवार्ड की तैयारियों गाइड लाइन के निर्देशानुसार काम करने को लेकर सरदारशहर के बाल मंदिर उमावि में शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में नोडल प्रधानाचार्य, सब नोडल बीईईओ इन सभी के कंप्यूटर-विज्ञलिपिक शामिल हुए। जिले के सभी स्कूल कक्षा छह से आठ कक्षा छह से 10 संचालित स्कूलों को इंस्पायर अवार्ड के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी दी गई।
एडीईओ सांवरमल गहनोलिया ने बताया कि कक्षा छह से 10 में विज्ञान गणित में जिन छात्रों को अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उनके नामों का मनोनयन ऑनलाईन कर इंस्पायर अवार्ड के लिए करना होगा। सभी स्कूलों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा। इसके बाद छात्रों का मनोनयन करना भी जरूरी है। बैठक में स्टेट कॉर्डिनेटर ओमप्रकाश फगेडि़या ने भी आईसीटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संस्था के प्रधानाचार्य डालसिंह ने आभार व्यक्त किया।