20 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी
बिजयनगरपुलिस ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग से एक ट्रक में तस्करी कर ले जाई जा रही करीब 20 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब ट्रक सहित दो जनों को गिरफ्तार किया।
थाना अधिकारी अमराराम विश्नोई ने बताया कि मुखबिर की इत्तला मिली की राष्ट्रीय राजमार्ग से एक अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जा रहा है। इस पर हेड कांस्टेबल प्रभुलाल, बजरंग त्रिपाठी, बजरंग सिंह, रतनसिंह, गजराज, शिवराज चालक भंवरलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सथाना तिराहे पर नाकाबंदी की। इसी दरमियान बांदनवाड़ा की ओर से रहे एक ट्रक को रोकते हुए तलाशी ली। पुलिस का शक सही नहीं निकला वाहन में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप भरी हुई मिली। पुलिस ने मौके से अवैध शराब से भरे ट्रक सहित डूंगरपुर जिले के दोखड़ा के समीपवर्ती गांव पूनाली निवासी नरेश जोशी बांसवाड़ा के सांगवा निवासी हिमा पुत्र गलिया को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी विश्नोई ने बताया कि वाहन में रखी नामचीन ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब की करीब 689 पेटी जब्त की है। जब्त अंग्रेजी शराब की बाजार में कीमत करीब 20 लाख आंकी जा रही है।
नरेशही है वाहन का मालिक : थानाअधिकारी विश्नोई ने बताया कि जिस वाहन में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप ले जाई जा रही थी उसका मालिक भी गिरफ्तार आरोपी नरेश जोशी ही है।
राजगढ़में सौपा था वाहन : गिरफ्तारआरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में उक्त वाहन राजगढ़ चूरू में उन्हें बांसवाड़ा पहुंचाने के लिए सुपुर्द किया गया था।
बिजयनगर। पुलिस गिरफ्त में शराब तस्करी के आरोपी।