पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई जगह बूंदाबांदी होने से फिर बढ़ी सर्दी

कई जगह बूंदाबांदी होने से फिर बढ़ी सर्दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | चूरूसहित जिले के कई स्थानों पर शनिवार रात रविवार तड़के रुक-रुककर बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई।

रविवार को बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। सुजानगढ़ में शनिवार रात करीब 11.15 बजे दस मिनट बारिश होती रही। इसी तरह चूरू में रविवार तड़के बूंदाबांदी होने से सर्दी बढ़ गई। राजलदेसर आसपास के गांवों में भी बूंदाबांदी हुई। बारिश होने से एकाएक सर्दी बढ़ गई। किसानों के अनुसार बरसात फसल के लिए फायदेमंद है।