पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हारे प्रत्याशी को चार लाख का हार

हारे प्रत्याशी को चार लाख का हार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घांघूपंचायत के मतदाताओं ने रविवार को सरपंच पद पर हारे प्रत्याशी को चार लाख चार हजार चार सौ रुपए नकद भेंट करके सम्मान किया।

ग्रामीणों ने पराजित प्रत्याशी महावीर नेहरा के घर जाकर यह राशि भेंट कर उनका अभिनंदन किया। भेंट की गई राशि में बास जैसे का के ग्रामीणों के 61 हजार रुपए रुपए भी शामिल है। ग्रामीणों के अनुसार नेहरा सबके सुख-दुख में काम आने वाले इंसान हैं, इसलिए उन्हें यह राशि जमा कर सम्मान के तौर पर प्रदान की गई है। इस दौरान दुर्गादत्त बेनीवाल, मो. रफीक व्यापारी, मो. जमील, रामेश्वर सिहाग, पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण जांगिड़, हीरालाल शास्त्री, सोहनलाल सिहाग, चंद्रकांत कस्वा, रामजीलाल कस्वा, रामनिवास डेडवाल, तुलछाराम कस्वा, मो. फारूख, मो. अकरम, अशोक मेघवाल, दिलीप मेघवाल, रतनाराम फगेड़िया आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रत्याशी नेहरा ने कहा कि ग्रामीणों के इस सम्मान से उनका मनोबल और मजबूत हुआ है। कार्यक्रम में हरफूल नेहरा, खींवाराम रेवाड़, नारायण राम राहड़, भगवाना राम भादू, ओमप्रकाश दर्जी, रामलाल फगेडिय़ा, लिखमाराम प्रजापत, नौरंग राम बरड़, शिशपाल प्रजापत, जीवण राम खीचड़, शिशुपाल गोदारा, रणवीर बुडानिया, रामदेव, रायसिंह राठौड़, मदन सांखला, चूनाराम बेनीवाल, देबूराम बेनीवाल, संतलाल, देवकरण, फूलाराम कस्वां, रमेश पूनिया, देबूराम धाणक, श्रीचंद बेनीवाल, मांगीलाल धाणक, अर्जुनराम बेनीवाल, विद्याधर धाणक, परमेश्वर लाल महरिया, विजेंद्र जाखड़, लीलाधर सिहाग, विद्याधर मांझू, रूपचंद्र महरिया, मोहन लाल भांभू सहित बास जैसे का, दांदू, बास जसवंतपुरा और घांघू के ग्रामीण उपस्थित थे।

सरदारशहर. रामसीसर चैनाणिया के मलखरों के मौहल्ले में ग्रामीणों ने सरपंच पद पर हारे हुए प्रत्याशी पं. शिवनारायण शर्मा का 6100 रुपए की माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने में सुरजाराम मलखट, विनोद मलखट, नेमाराम, मोटाराम, बीरजाराम, मिश्राराम, लेखराम मदनलाल आदि शामिल थे।

चूरू. घांघू गांव में सरपंच पद पर हारे प्रत्याशी का चार लाख रुपए देकर सम्मािनत करते ग्रामीण।