- Hindi News
- बैठक में समाज के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने लिया प्रस्ताव
बैठक में समाज के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने लिया प्रस्ताव
राजपूतछात्रावास में बणीर स्मारक समिति राजपूत महासभा की रविवार को हुई बैठक में समाज के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों काे सम्मानित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष राजपालसिंह ने आगामी कार्यक्रम में समाज के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों का सम्मान किए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसी तरह राजपूत महासभा की कार्यकारिणी के गठन का भी प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में उपस्थित सज्जनसिंह, रामसिंह, सुरेंद्रसिंह मेड़तिया, मोहनसिंह, जगमालसिंह, एडवोकेट कानसिंह आदि ने आयोजन को लेकर सुझाव दिए।