पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चूरू|भाजपा जिलाध्यक्षगौरीशंकर मंडावेवाला ने कहा कि पार्टी की पहुंच घर घर

चूरू|भाजपा जिलाध्यक्षगौरीशंकर मंडावेवाला ने कहा कि पार्टी की पहुंच घर-घर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू|भाजपा जिलाध्यक्षगौरीशंकर मंडावेवाला ने कहा कि पार्टी की पहुंच घर-घर तक होनी चाहिए। वे रविवार को राजीव मार्केट स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिले में चल रहे सदस्यता अिभयान की मंडल संयोजकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे मजबूत पार्टी है, इसकी सोच सर्वहिताय है, इसलिए इसकी पहुंच भी घर-घर होनी चाहिए। सदस्यता अिभयान के जिला संयोजक अिभषेक चोटिया ने अिभयान की प्रगति के बारे में जानकारी दी। जिला महामंत्री डॉ. वासुदेव चावला ने विचार व्यक्त किए। बैठक में सदस्यता अिभयान के सह जिला संयोजक शिवकुमार शर्मा, चूरू विधानसभा संयोजक अशोक सैनी, भागीरथ सैनी, बीदासर के जुल्फीकार अली, रतनगढ़ के विजेंद्र, सरदारशहर के ओमप्रकाश सैन, अजय अग्रवाल, महबूब चिश्ती सहित मंडल संयोजक सह संयोजक उपस्थित थे।

भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा