प्रमुख-प्रधान का विजयी जुलूस निकाला
जिलाप्रमुख और पंचायत समिति प्रधान के शनिवार को हुए निर्वाचन के बाद रविवार दोपहर विजय जुलूस निकाला गया। कलेक्ट्रेट से रवाना हुआ जुलूस मुख्य मार्गों से होता चिकित्सा मंत्री के निवास पहुंचा।
जुलूस में गाड़ी पर सवार चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़, नव निर्वाचित जिला प्रमुख हरलाल सहारण, प्रधान प्रतिनिधि विक्रमसिंह कोटवाद, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरीशंकर मंडावेवाला का सर्मथकों कार्यकर्ताओं ने जगह जगह माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान सभापति विजय कुमार शर्मा, विमला गढवाल, डॉ. वासुदेव चावला, प्रधान ज्योति कंवर, चंद्राराम गुरी, डॉ.मोहनलाल साहू, सुरेश सारस्वत, भंवर गुर्जर, शेरू गोयनका, भवंरलाल कुलडि़या, रामरतन सिहाग, भवंरलाल खीचड़, सत्तार खां चायल, एडवोकेट ओम रांकावत, सोहन सहारण, दिग्विजय सिंह, सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों आदि ने गुलाल उड़ाते और आतिशबाजी करते समर्थकों का उत्साह परवान पर रहा। जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक कार्यकर्ता शामिल थे।
चूरू. प्रमुख प्रधान के विजयी जुलूस में गुलाल उड़ाते और आतिशबाजी करते समर्थकों का उत्साह परवान पर रहा। जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक कार्यकर्ता शामिल थे। बीच में जीप्सी में सवार चिकित्सा एवं स्वास्थय मंत्री राजेन्द्र राठौड़, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष गोरीशंकर मंडावेवाला बैठे थे।