जमीन विवाद ने पकड़ा तूल
दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज
एचएननर्सिंग होम के पास रविवार दोपहर हुए जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिए। हालात ये हो गए कि शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस के साथ साथ आरएसी के जवान बुलाने पड़े। यहां तक कि एएसपी ने भी मौका निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार एक मकान पर कब्जे की बात को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। झगड़ा होता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की समझाइश भी की। इसके के बाद भी माहौल शांत नहीं होने पर आरएसी के जवानों को बुलाया गया। सशस्त्र और अश्रुगैस किट लिए पुलिस सेना के जवानों को तैनात देख, वहां आसपास सहित आने जाने वालों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे एएसपी राजकुमार चौधरी ने घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने दोनों पक्षों से आपसी समझाइश से मामला निपटाने का कहा। उन्होंने वहां उपस्थित महिला थानाधिकारी कोतवाली के एएसआई को दोनों पक्षों की सुनवाई कर नियमनुसार कार्रवाई के भी निर्देश दिए। करीब दो घंटे बाद माहौल शांत हुआ। मौके पर उपस्थित उपसभापति अनवर थीम वार्ड पार्षद मो. अली ने समझाइश की।
चूरू. मामलेकी जानकारी लेते एएसपी राजकुमार चौधरी।
महिला थाने में मामला दर्ज
जमीनविवाद को लेकर रविवार को छह जनों के खिलाफ छेड़छाड़ मारपीट का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार मुन्नी प|ी नजीर तेली निवासी वार्ड 19 ने रिपोर्ट दी कि उसके पति ने अपनी पहली प|ी बेटों को अपनी जमीन का आधा हिस्सा दिया था। उन्हे भी आधा हिस्सा दिया गया, जिसमें में रह रहे है। पति की वसीयत में जमीन के आधे-आधे हिस्से के बीच तीन-तीन फीट जमीन रास्ते के लिए छोड़ी गई थी। पहली प|ी के बेटों ने उक्त जमीन के साथ रास्ते की जमीन भी बेच दी। इस बात को लेकर विवाद है। रिपोर्ट में बताया गया कि शनिवार शाम अनवर सहित इमरान, रफीक जमीन बेचने वाले याकूब, हारुण, रफीक ने मारपीट और छेड़छाड़ की।