- Hindi News
- चूरू | चूरूजिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान के शनिवार
चूरू | चूरूजिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान के शनिवार
चूरू | चूरूजिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान के शनिवार को हुए निर्वाचन के बाद रविवार दोपहर विजय जुलूस निकाला गया। कलेक्ट्रेट से रवाना हुआ जुलूस मुख्य मार्गों से होता चिकित्सा मंत्री के निवास पहुंचा। जुलूस में गाड़ी पर सवार चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़, नव निर्वाचित जिला प्रमुख हरलाल सहारण, प्रधान प्रतिनिधि विक्रमसिंह कोटवाद, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरीशंकर मंडावेवाला का सर्मथकों कार्यकर्ताओं ने जगह जगह माल्यार्पण कर स्वागत किया। गुलाल उड़ाते और आतिशबाजी करते समर्थकों का उत्साह परवान पर रहा। जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक कार्यकर्ता शामिल थे।
निकाला जुलूस, मनाया जश्न