परीक्षा कक्ष में लगाए जैमर, ड्रेस कोड हुआ लागू
पटवारभर्ती शनिवार को होगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा से आधे घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। जिलेभर के 41 केंद्रों पर 11,998 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों को उपस्थिति पत्र में रंगीन फोटो भी लगाना होगा।
प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र, स्वयं का रंगीन फोटो, फोटोयुक्त आईडी दिखाने होंगे। फोटोयुक्त पहचान पत्र के रूप में चुनाव पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, पासपोर्ट आदि में से कोई एक दस्तावेज पेश करना होगा। अतिसंवेदनशील केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए है। परीक्षार्थियों को निर्धारित ड्रेस कोड में ही परीक्षा देनी होगी। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। चूरू में 21, में रतनगढ़11 तथा सरदारशहर में 9 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा समन्वयक एसीईओ प्रहलाद मीना ने बताया कि घड़सीराम को बोर्ड ने विशेष सर्तकता दल का प्रभारी नियुक्त किया है।
रेल-रोडवेज बस सेवा
बीकानेररेलवे मंडल ने एक स्पेशल ट्रेन चलाई है, जो शनिवार शाम पांच बजे बीकानेर से रवाना होकर 8.00 बजे चूरू पहुंचेगी। वापसी में 8.30 बजे चूरू से रवाना होकर रात 11.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। रेलवे स्टेशन मास्टर देबूराम मीना ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में एक्सप्रेस का किराया लगेगा। ये केवल एक दिन चलेगी। उधर, चूरू सरदारशहर डिपो ने परीक्षा को लेकर अतिरिक्त बसें लगाई है, जो शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हो गई।
मुझे परीक्षा में किस वक्त पर पहुंचना होगा?
>परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगी। बोर्ड ने कहा कि अगर अभ्यर्थी एक मिनट भी देरी से पहुंचा तो परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। इसलिए आधे घंटे पहले ही पहुंच जाएं।
क्यापरीक्षा में ड्रेस कोड निर्धारित है? अगर पालना नहीं की तो क्या होगा?
>अभ्यर्थी सादे कपड़ों में जाएं। सूट, टाई, मफलर, जैकेट, कोट, ब्लेजर, जरकिन, शॉल पहनकर नहीं आएं। शर्ट और बिना जेब की जर्सी, स्वेटर पहनकर आए। बड़े बटन भी नहीं हो। शर्ट में बैज नहीं हो। महिला अभ्यर्थी बालों में रबर बैंड या साधारण किस्म की हेयर पिन लगाकर आए। महिलाएं मंगलसूत्र पहनकर सकेंगी। हालांकि पुरुष अभ्यर्थी अंगूठी, चेन आदि पहनकर नहीं पाएंगे।
क्यामैं जूते-मौजे पहनकर जा सकता हूं?
>हां, लेकिन अवांछित सामग्री को रोकने के लिए केंद्र में जूते, मौजे आदि की भी तलाशी ली जाएगी।
परीक्षामें क्या-क्या सामग्री नहीं ले जा सकते हैं?
>परीक्षा केंद्र में बैग, पर्स, कागज, किताब, पर्ची, पानी की बोतल, मोबाइल, पेजर, सेल्युलर, ब्लू टूथ, घड़ी आदि इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण नहीं ले जाए जा सकेंगे।
अगरब्लूटूथ या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिला तो क्या होगा?
>किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर पांच साल के लिए रोक लगेगी। आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा।
यदिमैं बस रेल की छतों पर बैठकर आया तो क्या कार्रवाई होगी?
-बसों या रेल की छतों पर बैठने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों की पहचान फोटोग्राफी से होगी और इसमें चिह्नित होने पर उनके खिलाफ रद्दीकरण कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने कलेक्टर को फोटोग्राफी के निर्देश जारी कर दिए हैं।
अगरमुझे कटा-फटा पेपर मिले तो मुझे क्या करना चाहिए?
-प्रश्न पत्र पुस्तिका और ओएमआर उत्तर पुस्तिका का कोई भाग कटा-फटा हुआ, पृष्ठ कम होने या पूर्ण रूप से मुद्रित नहीं है तो वीक्षक को बताए। वीक्षक उसी सीरीज का प्रश्न पत्र और ओएमआर आंसर शीट दोनों को सील्ड लिफाफे से बदलकर देगा। इसके लिए परीक्षार्थी को पहले की पेपर की जांच करनी होगी।
चूरू. शुक्रवार रात को चूरू रेलवे प्लेटफार्म पर बैठे अभ्यर्थी।
चूरू. जिला मुख्यालय पर पटवारी परीक्षा को लेकर बनाए गए केंद्र पर लगा जेमर।