पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चूरू | कोतवालीमें शुक्रवार को एक बाइक चालक के खिलाफ

चूरू | कोतवालीमें शुक्रवार को एक बाइक चालक के खिलाफ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | कोतवालीमें शुक्रवार को एक बाइक चालक के खिलाफ टक्कर मारकर एक युवती को घायल करने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार रिद्धकरण चारण निवासी ढाणी चारणान हाल शेखावत कॉलोनी ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री प्रवीण नौ फरवरी की शाम कॉलोनी की ही मीरां कंवर आदि के साथ पुलिस लाइन की तरफ घूमने गई थी। पुलिस लाइन में पीछे से बाइक पर रहे अभिषेक पुत्र संजय भाटी निवासी शेखावत कॉलोनी ने उसकी पुत्री के टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी पुत्री को राजकीय डीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।

बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

खबरें और भी हैं...